रायपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रायपुर दौरे पर हैं. इस दौरान राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ बोलने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो, जिसपर शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से आरोप लगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य हैं, जहां सीएम के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपए पकड़े गए, उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्ससभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसके उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में हो, लेकिन किंगपिन बाहर है, किंगपिन का नंबर भी आएगा। जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में हैं। बता दें कि केंद्रीय सूचना- प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर गुरुवार को नियमित विमान सेवा से सुबह नौ बजे रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

