बलरामपुर : बलरामपुर जिला में कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व पूर्व सरपंच को महिलाओं के साथ दबंगई करना भारी पड़ गया। यहां महुआ बिन रही आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनने से मना करने और धमकाने के बाद गुस्सायी महिलाओं ने पूर्व सरपंच को बीच सड़क पर चप्पलों से धुनाई कर दी। मामला यहीं नही थमा पूर्व सरपंच की पिटाई के दौरान उसे साड़ी भी पहनाया गया और फिर दौड़ा दौड़ाकर पीटने का विडियों बनाकर वायरल कर दिया गया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
नक्सल प्रभावित बलरामपुर जिला में ये घटना सानावल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक कामेश्वर नगर निवासी पूर्व सरपंच शिव प्रसाद सिंह वर्तमान में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। बताया जा रहा हैं कि 28 मार्च को गांव की आदिवासी महिलाएं जंगल में महुआ बीनने गई थी। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शिवप्रसाद सिंह मौके पर पहुंच गया, और उसने महिलाओं को जंगल से महुंआ बीनने पर मना करने लगा। महिलाओं ने जब सवाल-जवाब किया, तो उल्टे पूर्व सरपंच महिलाओं को धमकाते हुए गाली-गलौच करने लगा। यहीं नही महुआ बिनने पर टैक्स देने की बात कहते हुए पूर्व सरपंच महिलाओं को धमकाने की कोशिश करने लगा।
बस फिर क्या था, पूर्व सरपंच के इस व्यवहार से क्षुब्द्ध महिलाओं ने शिव प्रसाद को पकड़ कर लात, घुसे और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। विडियों में देखा जा सकता हैं कि पर्वू सरपंच के व्यवहार से नाराज ग्रामीण महिलाओं को उसे मारने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच एक शख्स भी पूर्व सरपंच के चेहरे पर वार कर देता हैं। इस घटना से भयभीत पूर्व सरपंच मौके से भागने की कोशिश करता हैं। लेकिन महिलांए उसे पकड़कर साड़ी पहनाने के बाद उसकी जमकर कुटाई कर देती हैं। वही मौके पर मौजूद लोग इस घटना का विडियों बनाते भी नजर आ रहे हैं।
28 मार्च को हुए इस घटना का वीडियो अब सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़कर सानावाल थाना पहुंचा दिया था। मामले में थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि शिवप्रसाद और गांव की महिलाओं के बीच जंगल में महुआ बिनने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल अभी इस पूरे घटनाक्रम पर किसी प्रकार का कोई अपराध दर्ज करने के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस का कहना हैं कि शिकायत आने पर मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
