बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गढ़बो नवा छतीसगढ़ के संकल्प को लेकर 2018 से छतीसगढ़ के सर्वार्गीण विकास के सपने को पूरा कर रहे हैं। इस संकल्प को पूरा करने मे छतीसगढ़ की महिलाओं का विशेष योगदान है। उक्त उदगार मुख्य अतिथि के आसन्दी से मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने व्यक्त किया। बिहान योजना से जुड़ी महिला समूह का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन ग्राम मिठू नवागांव मे रखा गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला उपस्थिति हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वालित कर किया गया तत्पश्चात छतीसगढ़ के राजगीत का गायन किया गया। महिला समूह के क्लस्टर लेवल की अध्यक्ष शांति महंत ने महिला समूहों का लेखा जोखा पेश कर क्रिया कलाप की जानकारी दी और बताया कि महिला समूह आत्मनिर्भर बन कर स्वयं और दूसरों का जीवन स्तर सुधार रही हैं।
मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि भारत और छतीसगढ़ मे नारी का सम्मान सदैव से होता आया है जो आज भी अनवरत जारी है। महिलाओं को छतीसगढ़ सरकार द्वारा अनुदान राशि एवं न्यूनतम ब्याज दर पर लोन देकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं सिर्फ घर के चूल्हे चौके तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि महिलाओं ने घर के साथ साथ समाज को भी संवारने का काम किया है।
बता दें कि छतीसगढ़ मे बिहान योजना की शुरुआत 2011 में की गई थी, जिसका लाभ ग्राम पंचायत स्तर के महिला समूहों को नहीं मिलता। वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इसका फायदा बिलासपुर जिले के प्रत्येक समूह को मिलने लगा जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्कार के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जिला पंचायत सदस्य मनीता भानु, जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल, जनपद सदस्य कन्हैया गंधर्व, पूर्व जनपद अध्यक्ष लखन पैकरा एवं मंडी सदस्य लाला निर्मलकर ने भी सम्बोधित किया।
महिला सम्मेलन में हजारों की संख्या में उपस्थित रही महिलाएं
कार्यक्रम में उत्तम जायसवाल, आशीष मिश्रा, उप सरपंच कपिल जायसवाल, पवन सिंह, मिथलेश मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, रविराज रजक, बैजनाथ पटेल, भरत कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन लाल गुप्ता, अँधियार सिंह भानु, शैलबाला कुजूर, सरपंच प्रतिभा सिंह, हरि सिंह, रजनी सिंह, चन्द्रकला मराठा, संगीता तिवारी, सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
