बलौदाबाजार : जिले के कसडोल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कसौंदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर चुका है। इसी बीच कसडोल विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम कसौंदी में पानी से बचने को लिए पेड़ के नीचे खड़े लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर सोना खान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही 5 लोगों का इलाज जारी है। कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी दीपक झा ने घटना के बाद लोगों से अपील की है कि, पेड़ों के नीचे न रुकें। बारिश में सावधानी बरतें, वहीं कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों को घायलों के बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

