दंतेवाड़ा : जिले में नक्सलियों ने शहीद सप्ताह को मनाने के लिए शुक्रवार को बरसूल-नारयणपुर रोड के बीच बुदली मार्ग में पेड़ काटकर सड़क पर बिछा दिया। साथ ही बैनर पोस्टर लगाकर रास्ता भी जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। बता दें कि नक्सलियों की ओर से 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस शहीदी सप्ताह में वे सुरक्षाबलों की ओर से मुठभेड़ में मारे गए अपने नक्सली साथियों की याद में छोटे-छोटे कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। इसको मानाने के लिए उन्होंने बरसूल से नारयपुर रोड के बीच बुदली मार्ग में नक्सलियों पेड़ काटकर, बैनर पोस्टर लगाए और उन्होंने शहीद नक्सलियों का एक स्मारक भी बनवा दिया। रोड में पेड़ कटे गिरे होने से और नक्सली पोस्टर लगे होने से सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक रोड बंद था।
सुबह जवानों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो तत्काल जवान घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों साइड से ओपनिंग पार्टी को लेकर रोड की सर्चिंग करने निकले। इसके बाद उन्हें बैनर पोस्टर और पेड़ लगे हुए मिले, जिसको उन्होंने जेसीबी की मदद से हटाया। आसपास बम लगा होने की आशंका होने से जवान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्काड लेकर निकले और रोड को दुबारा से चालू करवाया।

