जशपुर : जिले के कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि नारायणपुर बस्ती की रहने वाली भारती यादव सुबह करीब 5 बजे सोकर उठी, तो अचानक उसके चेहरे और शरीर में सूजन आ गया। अचानक शरीर में आये भारी सूजन को देख घर के लोग घबरा गए। इसी बीच छात्रा की तबियत और बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में कुनकुरी के एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनुमान सर्पदंश का लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा सो रही थी उसी वक्त किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

