दुर्ग : दुर्ग जिला में एक मनचले फ्रीज मैकेनिक की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी एक मकान में फ्रीज रिपेयरिंग के लिए गया था, यहां घर में मौजूद नाबालिग लड़की पर उसकी नियत बिगड़ गयी और वह छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और फिर उसकी बीच सड़क में ही जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
अब इस घटना का विडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की ये घटना दुर्ग जिला के नंदिनी पुलिस थाना क्षेत्र का हैं। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 8 अहिवारा में अंतोष प्रसाद निवास करता हैं। पेशे से टी.वी-फ्रीज रिपेयरिंग का काम करने वाला अंतोष मंगलवार 18 अप्रैल को एक घर में फ्रिज बनाने गया था। बताया जा रहा हैं कि उस वक्त घर पर नाबालिग लड़की अकेली थी। यह देखकर आरोपी मैकेनिक की नीयत खराब हो गई।
उसने लड़की को पानी लेने किचन भेजा और जब लड़की पानी लेने गई, तो वो भी पीछे से कीचन में पहुंचकर नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद नाबालिग चिल्लाने लगी। बच्ची का शोर सुनने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गये। इसके बाद जब पीड़ित बच्चीं ने आप बीती बतायी तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फिर क्या था बीच सड़क पर ही आरोपी मैकेनिक की लोगों ने जमकर धुनाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया में वायरल विडियों में देखा जा सकता हैं कि आरोपी को मोहल्ले की गली में बैठाकर लोग भरी दोपहर में बुरी तरह से पीट रहे हैं।
इस घटना में ना केवल पुरूष बल्कि महिलाओं ने भी आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। नंदिनी पुलिस की माने तो आरोपी इस घटना से पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल से सजा काट कर बाहर आने के बाद वो कुछ दिन ठीक था, लेकिन फिर से उसने वहीं हरकत करने की कोशिश दोबारा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

