बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक युवती करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई है. यह मसानगंज में रहने वाली युवती अपने बाथरूम में जा रही थी. इसी दौरान वह आंगन में गिरी, बिजली के तार की चपेट में आ गई. जिससे युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवती का नाम मंजू विश्वकर्मा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जांच में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, युवती मंजू विश्वकर्मा बाथरूम जा रही थी. वहीं आंगन में बाथरूम के पास गिरे विधुत प्रवाहित तार की चपेट में मंजू आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
