कोरिया : जिले से एक बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है। ग्राम पुटा में सुबह एक 15 वर्षीय बालिका की सांप के काटने से मौत हो गई है। बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि बालिका अपने बिस्तर में सो रही थी, उसी वक्त तड़के 4 बजे बालिका ने अपनी मां को बताया कि उसे कुछ काट लिया है। जब घर वालों ने देखा तो पास में ही डंडा करेत नामक सांप था। परिजनों के द्वारा बालिका को बैकुंठपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया, परंतु जहर के ज्यादा प्रभाव हो जाने के कारण सुबह 7 बजे बालिका की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

