सूरजपुर : जिले के बकना गांव खेत में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना मिलते ही मौके पर रामानुजनगर थाना पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि बकना गांव के एक खेत में ग्रामीणों ने एक 35 वर्षीय महिला की लाश को देखी। बताया जाता है कि मृतिका सुबह अंबिकापुर से घर के लिए निकली थी। वहीं शाम को अपने घर के पीछे कुछ दूरी पर ही खेत में संदिग्ध हालत में उसकी लाश मिली। सूचना पर रामानुजनगर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। वहीं शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।

