जांजगीर-चांपा : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित मयंक होटल के कमरे में एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने से होटल में हड़कंव मच गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतक पुणे का रहने वाला था। बता दें कि पुणे निवासी मृतक अभिजीत 35 वर्ष 24 अगस्त को जांजगीर-चांपा के मयंक होटल में कमरा बुक कराया था। जब दो दिन तक किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई, तब होटल वालों को शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी। तब होटल का कमरा खोल कर देखा तो युवक बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कर रही है। वहीं मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पीएम किया जाएगा, तब जाकर कुछ खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस होटल के कमरे जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

