कांकेर : जिले में छोटेबैठिया थाना क्षेत्र में प्रवाहित कोटरी नदी पुलविहीन होने के चलते हर साल बारिश के दिनों में कई घटनाएं सामने आती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। शुक्रवार को नदी पार करने के लिए नाव पर 5 लोग सवार हुए जिसमें एक व्यापारी भी शामिल था। बताया जाता है कि नदी पार करते वक्त बीच में जलस्तर बढ़ने के चलते नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे नाव में सवार पांचों लोग नदी में कूद गए और अपनी जान बचाई। लोगों ने नाव से कूदकर अपनी जान जरूर बचा ली, लेकिन नाव में सवार व्यापारी द्वारा लदे लाखों के समान नदी में बह गए। जिससे व्यापारी को लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, सभी ग्रामीण तैरकर नदी के दूसरे छोर पर पहुंचे और राहत की सांस ली है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

