मुंगेली : जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खमारडीह स्थित क्रेशर प्लांट में पत्थर में दबकर मशीन आपरेटर की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का घेराव कर दिया है। बता दें कि मृतक ऑपरेटर का नाम महाविचार ध्रुव ग्राम ककेडी का रहने वाला है। बताया जाता है कि देर रात तक काम चल रहा था। इस बीच पत्थर में दबकर एक मशीन आपरेटर की मौत हो गई। जिसे गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को बिलासपुर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्रेशर में सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं था। जिससे परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का घेराव किया। क्रेसर मालिक के खिलाफ एफआईआर और परिजन को क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग कर रहे है। सुचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

