रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सिख समाज ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में बुधवार को रैली निकाली। रैली तेलीबांधा गुरुद्वारे से निकली। सैकड़ों लोगों की रैली में महिलाएं युवा, बुजुर्ग भी शामिल थे।
समर्थकों ने अमृतपाल को समाज सेवी बताते हुए कि वो पंजाब में नशे के खिलाफ काम कर रहे थे। ड्रग्स माफिया को संरक्षण देने के लिए उन्हें फंसाया जा रहा है। अमृतपाल नशे में डूबे लोगों को सुधार कर धर्म से जोड़ रहे थे। इसीलिए उन्हें भगोड़ा और आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की जा रही है।
इस दौरान अमृतपाल सिंह जिंदाबाद और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगे। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी कार्यालय के सामने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका गया। आतंकवाद से जुड़े तमाम आरोपों पर समर्थकों ने सवाल किया कि इतने सालों से इंटेलिजेंन्स क्या कर रही थी।
