गंडई : शहर के गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम भरभड़ी से हनईबन की ओर जाने वाली नहर में एक युवक का सड़ी-गली हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि शव मिलने की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के लोवर और शर्ट को चेक किया तो कुछ नहीं मिला। वहीं मृतक ने एक कान में बाली पहन रखी थी। जिससे उसकी शिनाख्ती पंडरिया वार्ड 2 निवासी पंचू निषाद के रूप में की। बताया जाता है कि पंचू 3 दिन पहले शाम को घर से निकला था। फिलहाल पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

