नारायणपुर : जिले के भटबेड़ा थाना छोटेडोंगर में नक्सलियों द्वारा बनाया गया लकड़ी के स्मारक को सुरक्षा बलों के जवानों ने आग लगाकर नष्ट कर दिया। नक्सल विरोधी अभियान मेें शामिल डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। बता दें कि कडेमेटा कैंप से डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए साल्हेपाल, भटबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए रवाना हुई थी। तभी भटबेड़ा में नक्सलियों द्वारा बनाए हुए लकड़ियों के स्मारक को आग लगाकर नष्ट कर दिया। वहीं नक्सल विरोधी अभियान में शामिल टीम सुरक्षित है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

