फरसगांव : फरसगांव में अलग अलग क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के मामले में पुलिस ने सीएएफ का बर्खास्त जवान को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देेते हुए एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि नगर के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
आरोपी छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स का बर्खास्त जवान है l आरोपी ने फरसगांव और कोंडागांव में चोरी की घटना की अंजाम दिया है। चोरी के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के माध्यम से खोजबीन करते हुए आरोपी महेन्द्र दीवान निवासी चितालंका को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स का बर्खास्त जवान है।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वो एक मार्च को फरसगांव के ग्राहक सेवा केंद्र और कोण्डागांव स्थित हार्ड वेयर दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कोंडागांव के हार्डवेयर दुकान से 01 लाख 17 हजार रूपए एवं फरसगांव के ग्राहक सेवा केंद्र 01 लाख 70 हजार रूपए नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
