बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेंदुए की दहशत और उनके मौतों के मामले काफी बढ़ गए हैं। घातक तेंदुए आए दिन रहवासी इलाकों में घुसकर अपनी दहशत फैला रहे हैं और पालतू जानवरों और मानवों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीँ अब एक बार एक और तेंदुए की मौत हो गई है।
बता दें कि बीते दिनों ही तेंदुए को कुछ दिन पहले ही रेस्क्यू किया गया था। 16 फरवरी को बिलासपुर शहर से कुछ दूरी पर ही तेंदुए को रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू के दौरान ही उसकी तस्वीर सामने आई थी जिसमे साफ़ तौर पर देखा जा रहा था कि उसके शरीर में काफी बड़ा जख्म हो गया था। घायल अवस्था में तेंदुए को रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जुलॉजिकल पार्क में लाया गया था।
तेंदुआ कानन पेंडारी और काठाकोनी के बीच भटक गया था जिसके बाद बिनौरी गांव में बिलासपुर-तखतपुर राजमार्ग पर पुल के नीचे ये तेंदुआ छिपा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद तेंदुए को ट्यूलिप गार्डन के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया था लेकिन आज उसकी मौत हो गई। प्रबंधन ने बताया कि उसके शरीर पर घाव की वजह से उसे इंफेक्शन हो गया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।
