कोंडागांव : जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगोली से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल सुअर के शिकार के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक बड़ी बंदूक भी जब्त की है। बता दें कि ग्राम गिरगोली में 9 ग्रामीण मिलकर पास के ही जंगल मे जंगली सूअर का शिकार करने गए हुए थे। इनमें से 2 लोगों ने अपने पास भरमार बंदूक रखे हुए थे। जब एक ओर से कुछ लोगों के द्वारा जंगली सूअर को दौड़ाया तो उसी दल के एक व्यक्ति ने बंदूक चला दी। इससे गोली सुअर को न लगकर दूसरी ओर खड़े अन्य व्यक्ति को लग गई। गोली ग्रामीण युवक के सिर में लगी थी इसलिए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने केशकाल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और मृतक को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि जिसने गोली चलाया उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। भरमार बंदूक को भी जब्त किये है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

