कोरबा : जिले के ग्राम कनकी क्षेत्र के कनकेश्वर धाम के नजदीक आकाशीय बिजली गिरने से पांच प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वहीं एक युवक भी झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बता दें कि प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई जिसमें 5 प्रवासी पक्षियों की जान ले ली।
वहीं इस स्थान पर सामानों की बिक्री करने वाले नीलकंठ को भी चोटें आई है जो बिजली की चपेट में आ गया। सावन के पवित्र माह के दौरान मंदिर परिसर में मेला लगा हुआ है, जहां अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरु हो गई। इस दौरान तेज आवाज के साथ बादल गरजा और पेड़ों पर बैठे पक्षियों पर बिजली गिरी, जिससे कई पक्षियों की मौत हो गई।
वहीं मनिहारी की दुकान लगाने वाले व्यक्ति की दुकान में आग लग गई और वो झुलस गया। बताया जाता है कि कनकी गांव में रहने वाले लोग प्रवासी पक्षी एशियन बिल्ड ओपन स्टार्क को काफी शुभ मानते है। सात समंदर पार कर पक्षी प्रजनन के लिए यहां पहुंचते है। ग्रामीणो का कहना है,कि पक्षियों के आगमन से मानसून मेहरबान हो जाता है और जमकर बारिश होती है।

