रायपुर/अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां मछली पकड़ने के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई है. वही मौके पर पुलिस पहुंच गई है. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शुक्रवार को दोनों की लाश बरामद की है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहडीहा खालमुंडा का है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के ग्राम जरहडीहा खालमुंडा में पिता-पुत्री गुरुवार को तालाब में मछली मारने गए थे। इस दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाला गया। तालाब में पिता-पुत्री के डूबने से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

