कवर्धा : जिले के दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नवगांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और दो भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुुंचकर जांच में जुटी है। बता दें कि खेत में काम करने के दौरान टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान और दो भैस की मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक किसान का नाम ओमप्रकाश सिन्हा है। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

