बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर के बीच दाधादापारा-चकरभाठा के बीच एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन के आमने सामने आने से बालासोर जैसी घटना होते होते बची। इसमें रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4 बजे बिलासपुर से एक यात्री ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन दाधापारा स्टेशन से निकलकर चकरभाठा स्टेशन से ओवरब्रिज के पास आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे मालगाड़ी आते दिखी, जिसे देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई और सभी ट्रेन से उतर गए। एक ट्रैक पर दो ट्रेनों के खड़ी होने और यात्रियों के बाहर निकलने के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान लोगों ने एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आकर खड़ी होने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते मालगाड़ी को रोक लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

