रायपुर : रामनवमी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें लिखा – सब उन्हीं की कृपा है। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है. छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं।
यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। इससे छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।
सब उन्हीं की कृपा है।????????
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 30, 2023
छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है. छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया।
यहाँ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं।#रामनवमी pic.twitter.com/NzbYVrBb5O
वनवास काल के दौरान प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ के रूप में विकसित कर रही है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 30, 2023
इससे प्रभु राम की महिमा, छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।
