रायपुर : जिले के आरंग थाना क्षेत्र स्थित नाले में एक लापता किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक चार दिनों से लापता था। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतक राधेश्याम पटेल 43 वर्ष ग्राम छटेरा का रहने वाला था।
बताया जाता है कि मृतक 4 तारीख से घर से लापता था। परिजनों ने 7 तारीख को गुम इंसान की सूचना दर्ज करवाई। पुलिस खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच नाले में शव दिखने की सूचना मिली। मृतक के बेटे ने बताया कि 4 फरवरी के उसके पिता शाम 7 बजे खाना खाने बैठने वाले थे। इसी बीच एक फोन आया और वह घर से बाहर निकल गए। घर वालों को कहा खाना खाओ मैं आता हूं।
कुछ समय बीतने के बाद जब परिजनों ने उनके नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद बताया। आस-पास खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिले तो थाने में गुम इंसान की सूचना दी। पुलिस मामले को जांच में लिया है।
