बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत अरपा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी भेज दिया है। वहीं मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। बता दें कि बेलगहना चौकी अंतर्गत खोंगसरा के पास ग्राम साजा दहरा नामक स्थान पर अरपा नदी में सुबह ग्रामीणों के द्वारा नदी के किनारे पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को देखी। जिसकी उम्र लगभग 35- 40 के आसपास है और ऊपर टी शर्ट बस पहना है नीचे कोई भी कपड़ा नहीं था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम तुलूफ़ सरपंच को दी। सरपंच के द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी बेलगहना में दी गई, जहाँ सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अरपा नदी से निकाल पंचनामा कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामों में मृतक के संबंध में पहचान के लिए पतासाजी में जुटी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

