बीजापुर : इस वक्त की छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, जवान ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ जवान का नाम शशि अख्तर बताया जा रहा है। गोली लगने के बाद जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गाया जहां उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

