रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 18 अप्रेल 2023, मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री परिसर में नव निर्मित बैरक का लोकार्पण भी करेंगे। प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें सत्र के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

