रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा कर राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2023-24 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर शाला प्रवेश कराया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया। बता दें इससे पहले चरण में प्रदेश में 5173 बालवाड़ी खुले थे। बता दे कि राजधानी के उस एतिहासिक स्कूल का नाम प्रोफेसर जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय है।
इस स्कूल की स्थापना सन 1864 में हुई थी। यह स्कूल कभी कलकत्ता विश्वविद्यालय व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भी संबद्ध रहा है। इस स्कूल ने राज्य को चार मुख्यमंत्री दिए हैं। स्व. पं. रविशंकर शुक्ल, स्व. द्वारका प्रसाद मिश्रा, स्व. श्यामा चरण शुक्ल और स्व. मोती लाल वोरा इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। इसके साथ ही देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. हिदायतुल्ला भी इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं।
शिक्षा की गाड़ी "बालवाड़ी"
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 26, 2023
– #राज्य_स्तरीय_शाला_प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज #बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4,318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया।
– गौरतलब है कि बच्चों को खेल-खेल शिक्षा देने के लिए पहले चरण में प्रदेश में खोले गए थे 5,173… pic.twitter.com/lq39fM74qW

