रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम अकलतरी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया और स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। साथ ही उनके माध्यम से संचालित व्यवसाय की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अकलतरी रीपा में बिजली के बल्ब तैयार करने वाले नर्मदा महिला स्वसहायता की महिलाओं से रूबरू हुए। इस समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके समूह को 20 हजार बल्ब सप्लाई का ऑर्डर मिला है। समूह की महिलाएं गैर परम्परागत कार्य का प्रशिक्षण लेकर अच्छी गुणवत्ता के बल्ब तैयार कर रही है। बाजार से बल्ब सप्लाई का ऑडर मिलना एक अच्छा संकेत है।
इस समूह की सदस्य कुसुम निर्मलकर और मधुरिमा धीवर ने बताया कि उनके समूह में 14 सदस्य हैं। वे बल्ब निर्माण का कार्य करती हैं। पहले वे बल्ब निर्माण का कार्य नहीं जानती थी। गौठान में प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग लेकर बल्ब निर्माण का कार्य कर रही हैं। वहीं बेलतरा पहुंचे मुख्यमंत्री को स्वसहायता समूह की महिलाओं का काम देखकर गदगद नजर आए। यहां समूह की महिलाओं ने बांस और पैरा से भूपेश बघेल की पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट किया। यहां महिलाएं एलईडी बल्ब का भी निर्माण भी कर रही हैं।

