बलौदाबाजार : जिले के लिमतरा-नांदघाट स्थित उफनती शिवनाथ नदी में शनिवार की शाम युवक-युवती ने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची लिमतरा पुलिस चौकी रेस्क्यू टीम की मदद ल कर खोजबीन..की। बता दें कि युवक बेमेतरा क्षेत्र व युवती मुंगेली क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही। युवती का नाम आरती गहीरवार निवासी मुंगेली व युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से पहुंचे और बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लड़का और लड़की नहीं मिले हैं। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद करना पड़ा। रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया है। अब आज रविवार की सुबह से फिर से दोनों की तलाश की जाएगी।

