बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में छह लोग झुलस गए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है। घटना ग्राम रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट की है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबुजा अडानी सीमेंट में माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में छह लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। वहीं अन्य चारों का इलाज अंबुजा के हॉस्पिटल में चल रहा है।
