गौरेला,पेंड्रा,मरवाही : जिले के गौरेला ब्लॉक के ग्राम दोजरा के आंगनबाड़ी केंद्र में मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे एक 5 साल के बच्चे ऋषभ की मौत हो गई। बुरी तरह जख्मी एक-दूसरे बालक का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बता दें कि ग्राम दोजरा स्थित आंगनबाड़ी के टॉयलेट में मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता मौजूद है। यहां पढऩे और आहार के लिए आने वाले बच्चे तथा स्टाफ इसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर ने अनदेखी करते हुए इसे हटवाया नहीं। जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। इसमें ऋषभ और लक्ष्य ने भी भागने की कोशिश की लेकिन वे एक नाली में गिर गए।
लक्ष्य किसी तरह भाग निकला लेकिन ऋषभ पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। खबर मिलने पर बच्चों के पालक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन लक्ष्य को वहां नहीं बचाया जा सका। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजर की शिकायत महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से की है। उनका कहना है कि खतरा होते हुए भी मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए इन लोगों ने कदम नहीं उठाया।

