रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग के बाद रविवार को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन शुरु हुआ। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत रायपुर संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद हैं। सम्मेलन में वरिष्ठ विधायक सत्य नारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, कुलदीप जुनेजा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। बता दें इससे पहले बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग में सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

