बलरामपुर : जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी है। हादसा रघुनाथ नगर थाना इलाके के केसारी गाँव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा भैंस चराते वक्त भैंस तालाब में डूबने लगा। वही भैंस को तालाब में डूबता देख 10 वर्षीय भैंस को बचाने की कोशिश करने लगा। उसी दौरान बालक गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गयी। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गाँव में मातम पसर गया है। इधर मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

