बीजापुर : वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच नक्सलियों ने एक बार फिर 2 ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दी है। बताया जा रहा है के 2 ट्रैक्टरों में रेत भरे हुए थे। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया की मंगलनार घाट पर रेत परिवहन करने गए दो ट्रैक्टरों में नक्सलियों ने रविवार दोपहर करीब एक बजे आगजनी की है। ट्रैक्टर बंडलपाल के ग्रामीण का है। वह अपने घर पर निर्माण कार्य के लिए रेत परिवहन करने मंगलनार घाट गया था। बता दें कि आज ही नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम डिफ्यूज करते समय IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक जवान घायल भी हुए है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने IED बम लगाया था। घटना छोटेडोंगर के आमदई माइंस की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
