बीजापुर : जिले के नक्सल प्रभावित पोषणपल्ली में नक्सलियों ने दिन दहाड़े एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया हैं। नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया हैं। जब वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भोपालपटनम ब्लाक के अतिसंवेदनशील पोषणपल्ली से गुर नुगुर तक 8 किलो मीटर की मिट्टी मुरुम का काम गुप्ता कस्ट्रेक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी लागत दो करोड़ इकहत्तर लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को भी इस सड़क पर निर्माण का काम चल रहा था।
तभी दोपहर के तकरीबन 2 से 3 बजे के बीच कुछ हथियार बंद नक्सली कार्य स्थल में आ धमके और काम बंद करने को कहा। इसके बाद वहां सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को नक्सलियों आग के हवाले कर दिया। पीएमजीएसवाय के पीयूआई 2 के ईई मोहन सोनी ने बताया कि यह सड़क का काम गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा हैं।
आगजनी की घटना की खबर उन्हें भी मिली हैं। फिलहाल विस्तृत खबर उन तक नहीं आई हैं। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक आजनेय वार्ष्णेय से उनका वक़्तवय जानने के लिए दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की वो पुलिस अधिकारियो से चर्चा कर इस घटना की पुष्टि कर पाने की बात कही।
