सूरजपुर:- कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआपारा इलाके में शनिवार तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई. आग एक घर के पीछे बने कबाड़ गोदाम में लगी. गोदाम में मोटर पार्ट्स रखे हुए थे.
रिहायशी इलाके में कबाड़ गोदाम में आग
जानकारी के अनुसार रिहायशी इलाके में एक मकान के पीछे बने गोदाम में मोटर पार्ट्स और कबाड़ का सामान रखा हुआ था, जहां अचानक आग भड़क उठी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि गोदाम घनी आबादी वाले रहवासी क्षेत्र के बीच स्थित है.
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

