कवर्धा :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
होटल बुलाकर किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग बालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी दोस्ती उक्त महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। POCSO Act Case इसके बाद 1 मार्च को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुवनेश्वर होटल बुलाया। वहां महिला ने बालक पर भावनात्मक दबाव बनाया और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मानसिक दबाव के कारण देरी से हुई शिकायत
घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह गहरे मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सका। इसके बाद हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई और मामला थाने पहुँचा। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

