बालोद : जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा की तिथि 10 फरवरी 2024 को निर्धारित की गई है। प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन में आनलाईन परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2023 है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत् कक्षा 8वीं की छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 01 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक है वे आवेदन के लिए पात्र है। इसी तरह कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राए जिनकी जन्म तिथि 01 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 तक है वे आवेदन के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकृत छात्र-छात्राएं आॅनलाईन आवेदन में वर्ग, लिंग, विकलांगता एवं परीक्षा के माध्यम में सुधार करने हेतु 16 एवं 17 नवंबर तक कर सकेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

