रायपुर : छत्तीसगढ़ के अफसरों का कद केंद्र में लगातार बढ़ते जा रहा है। कई अफसरों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति मिल रही है। वहीँ अब एक और आईएएस को केंद्र में बड़ा पद देते हुए उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्राइवेट सेक्रेटरी अपॉइंट कर दिया गया है। इसके लिए Department of Personnel and Training ने आदेश जारी कर दिया है जिसके मुताबिक IAS नीरज कुमार बंसोड़ को गृह मंत्री अमित शाह का प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया गया है। 2008 बैच के IAS नीरज बंसोड़ अमित शाह के प्राइवेट सेक्रेट्री अप्वाइंट किए गए हैं। आज उनकी नियुक्ति को कमेटी ऑफ कैबिनेट ने हरी झंडी दी। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS नीरज बंसोड़ पिछले साल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। उन्हें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट में डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। नीरज बंसोड़ अब प्राइवेट सेक्रेटरी टू मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स एंड कारपोरेशन (अमित शाह) होंगे।
