धमतरी :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा लेगा.इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.बुधवार को पेपर के लिए सभी सेंटर्स में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया.
वन टाइम लॉक सिस्टम से बांटे जाएंगे पेपर
जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7,998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इस बार प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलबंद पेटी में पैकिंग में भेजा गया है. खास बात ये है कि पहली बार वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत प्रश्न पत्र की पेटी निर्धारित परीक्षा समय पर ही खोली जाएगी.
जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त
शिक्षा विभाग ने जिले भर में अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. प्रश्न पत्रों का वितरण शहर के शासकीय शिव सिंह वर्मा स्कूल से किया गया.जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार हिंदी परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

