जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में एक कलयुगी नाना ने अपनी ही नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मुक्ति तिग्गा के रूप में हुई है, जो पीड़िता का नाना है। आरोप है कि उसने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर अपनी ही नातिन को डराया-धमकाया और उसे घर की गौशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी ने मासूम बच्ची को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इसी डर और भय के कारण पीड़िता लंबे समय तक सहमी रही और किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बता सकी। बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ करने पर पूरी घटना सामने आई।

