अंबिकापुर : अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित कलाकेंन्द्र मैदान के पास लड़कियों के गुट में ग़ालीगलोच के बाद अचानक मारपीट शुरू हो गई. लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में मारपीट करते नज़र आ रही है. अब उनके मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झगडे, मारपीट के दौरान युवतियों ने एक-दूसरे के बाल नोचते हुए जमीन पर पटक दिया. हालांकि कुछ लड़के मामला शांत कराने बीच बचाव करते नजर आए, लेकिन लड़कियों ने उन्हें अनसुना कर दिया. बाद में कुछ अन्य राहगीरों ने उन्हें शांत कराया। अब तक झगडे की वजह पता नहीं चल पाई है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

