बिलासपुर : जिले में बदमाशों ने खड़ी कार में आग लगा दी, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। अंदर रखे 10 हजार रुपए कैश, मोबाइल और दस्तावेज भी जल गए। ट्रांसपोर्टर युवक जन्माष्टमी पर पूजा कर रहा था। इस दौरान उसकी कार घर के सामने खड़ी थी, तभी किसी ने उसमें आग लगा दी। बता दें कि अशोक नगर निवासी ट्रांसपोर्टर सुमित यादव बीती रात परिवार के साथ जन्माष्टमी पर कुदुदंड में रहने वाले रिलेटिव के यहां गया था। उसने कार को उनके घर के सामने खड़ी कर दी थी। सुमित और उसके परिवार वाले अंदर पूजा पाठ में व्यस्त थे, तभी घर के बाहर कुछ जलती चीज दिखाई दी। रात करीब 9.30 बजे सुमित बाहर निकला तो लोगों की भीड़ लगी थी। उसकी कार जल रही थी। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंची। तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायत पर आगजनी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

