रायपुर :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य का बजट पेश कर रहे हैं.आपको बता दें कि विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट की थीम संकल्प रखा है.
संकल्प का मतलब
S-समावेशी
A-अधोसंरचना
N-निवेश
K-कुशल मानव संसाधन
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P- पालिसी से परिणाम तक
बस्तर के विकास पर बजट पर फोकस
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया. जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़, दो एजुकेशनल सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़,अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शुरु होगी एजुकेशन सिटी. सरगुजा मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़, नोनी के 18 वर्ष पूरी होने पर 1.50 लाख देंगे.बस्तर और सरगुजा के मेडिकल कॉलेज के लिए 50 -50 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है.
आंगनबाड़ी और महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान
आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 52 करोड़ का प्रावधान, 500 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा. महतारी सदन के लिए 75 करोड़ का प्रावधान.महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान. लखपति दीदी के लिए मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण योजना की शुरुआत होगी. इंद्रावती बैराज बनाने के लिए 68 करोड़ रुपए का प्रावधान. आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान,एनएचएम के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान, बस्तर विकास के लिए 100 करोड़ का प्रावधान करने का ऐलान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया है.मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क योजना का भी ऐलान बजट में किया गया है.
बजट की बड़ी बातें
25 विकास केंद्रों में खुलेंगे डायलिसिस केंद्र
रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज
खाद्य पदार्थ और औषधि की जांच के लिए लैब
सड़कों को टू लेन में उन्नयन किया जाएगा
इंफ्रास्टक्चर के लिए 9400 करोड़
मेकाहारा हॉस्पिटल को AI के जरिए अपग्रेड किया जाएगा
150 करोड़ की लागत से नए गोदाम बनाए जाएंगे
नवा रायपुर ऑप्टिकल फाइबर के लिए 10 करोड़
मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी
PWD के लिए 9450 करोड़ रुपए का प्रावधान
206 गांवों को शहर से जोड़ने के लिए 250 करोड़
स्टेट कैपिटल रीजन के लिए 68 करोड़ का प्रावधान
सदन के लिए रवाना होने से पहले वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद विधानसभा के लिए रवाना हुए.

