नारायणपुर : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेड़ा के जंगल में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई हैं। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से 315 और 12 बोर की राइफल जब्त की है। बता दें कि माओवादियों की प्लाटून नंबर 16 इंचार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमेटी का ओरछा एलओएस कमाण्डर दीपक एवं ओरछा एलजीएस कमांडर रामलाल एसीएम एवं अन्य की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया है। वहीं शव के पास से 315 बोर तथा एक 12 बोर का हथियार बरामद कर लिया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल को किसी भी प्रकार से हताहत नहीं हुआ तथा सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

