रायपुर : महादेव सट्टा ऐप को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक भोपाल ईडी ने मुख्य ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। भोपाल ईडी तलरेजा को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ईडी को सौंप सकती हैं। बता दें कि, रायपुर ईडी को तलरेजा और रतनलाल जैन के पास से शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों लेनदेन का रिकॉर्ड मिला था। इसके बाद से ही ईडी दोनों की तलाश में थी। भोपाल ईडी ने गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ED ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में ₹580 करोड़ रूपये फ़्रीज़ किए है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान ₹1.86 करोड़ कैश और ₹1.78 करोड़ की क़ीमती चीजें ज़ब्त की। ये छापेमारी एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, इंदौर और गुरूग्राम मे की थी।
