खैरागढ़ : जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलरडीह में बुधवार को महिला की बेरहमी हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि ग्राम गोलरडीह में कल गौतरहीन बाई की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई लेकिन गांव की महिला का इतनी बेरहमी से कत्ल करेगा कौन ये बड़ा सवाल था। कत्ल की सभी एंगलो पर पुलिस जांच करने में जुट गई। वहीं मुखबिर की मदद से पुलिस को मृतिका के पति से झगड़े की बात पता चली।
वहीं मृतिका गौतरहीन बाई का पति कत्ल के बाद से ही फरार था। मामले में खोजबीन करने पर फरार जानलाल बैगा को पुलिस ने घेराबंदी कर अमरपुर जंगल से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूछताछ में जानलाल ने पत्नी गौतरहीन बाई से विवाद होने पर उसकी कुल्हाड़ी मार कर हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

