सक्ति : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे रवेली में आज सुबह एक महिला की लाश उसके घर में खून से लथपथ मिली थी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतिका मंतोषी संवरा 38 वर्ष के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतिका मंतोषी आरोपी मनबोध चौहान 33 वर्ष के साथ करीब 3 साल से रह रही थी। मनबोध चौहान उसे पत्नी बनाकर रखा था, पुलिस ने तत्काल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि बीती रात खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर गुस्से में आकर उसने लाठी से पत्नी की पिटाई की थी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

